EOW Got Remand Of Anwar Dhebar : EOW ने मांगी थी 10 दिन की रिमांड मिली सिर्फ 3 दिन की

EOW Got Remand Of Anwar Dhebar :
रायपुर/नवप्रदेश। EOW Got Remand Of Anwar Dhebar : EOW ने मांगी थी 10 दिन की रिमांड मिली सिर्फ 3 दिन की, शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बाद राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कार्रवाई तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
EOW ने अनवर की 15 अप्रैल तक रिमांड मांगे थे लेकिन कोर्ट ने 8 अप्रेल तक की रिमांड स्वीकृत किया है। । कोर्ट ने EOW द्वारा आरोपी अनवर ढेबर की रिमांड पर फैसला दे दिया है। फैसला सुनाते हुए माननीय न्यायालय द्वारा ढेबर की तीन दिन की रिमांड EOW को दिया है।

EOW ने हिरासत में लेने के बाद अनवर ढेबर को रायपुर कोर्ट में पेश किया और 17 अप्रैल तक रिमांड मांगी थी। जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू और एसीबी ने एडीजे निधि शर्मा तिवारी की कोर्ट में अपना पक्ष रखा हैं।
बता दें कि जमानत पर चल रहे अनवर ढेबर को EOW ने गुरुवार को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। आज उसे कोर्ट में पेश कर विधिवत रिमांड में लेने की अपील की है। इससे पहले EOW ने शराब घोटाला केस में आरोपी कारोबारी अरविंद सिंह को जेल से छूटने के बाद गिरफ्तार कर स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। अरविंद सिंह को कोर्ट ने 8 अप्रैल तक रिमांड पर सौंप दिया है।
मेडिकल ग्राउंड में जमानत पर था अनवर
लिकर स्कैम केस में ED ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें अनवर ढेबर के अलावा AP त्रिपाठी, अरविंद सिंह, नीतेश पुरोहित और त्रिलोक सिंह ढिल्लन शामिल हैं। सभी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। कारोबारी ढेबर ने मेडिकल ग्राउंड पर जमानत ली थी। अब EOW ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
EOW ने इन पर किया है FIR दर्ज
कई बड़े जिलों में पदस्थ जिला आबकारी अधिकारी, उपायुक्त समेत अन्य अधिकारी भी शामिल हैं, जिनका नाम FIR में है। कुछ शराब कारोबारी और कांग्रेसियों को भी आरोपी बनाया गया है। ED की रिपोर्ट पर 17 जनवरी को EOW ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा, एपी त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर समेत 71 लोगों पर जालसाजी और साजिश का केस दर्ज किया था।