छत्तीसगढ़

Makhana Farming In Dhamtari : धान की धरती पर मखाना क्रांति…! धमतरी में खेती का नया अध्याय…

धमतरी, 5 जून। Makhana Farming In Dhamtari : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खेती का नक्शा बदलने वाला एक नवाचार सामने आया है। जिस ज़मीन पर अब तक सिर्फ धान की पहचान थी, वहां अब मखाना की खेती ने दस्तक दी है। जिले के कुछ प्रगतिशील किसानों ने 20 एकड़ भूमि में मखाना उत्पादन की शुरुआत की है, और अब नवंबर तक इसे 100 एकड़ तक विस्तारित करने की योजना बनाई गई है।

कृषि विज्ञान केंद्र का सहयोग

कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), धमतरी इस पहल में अहम भूमिका निभा रहा है। किसान मखाने के पौधे यहीं से प्राप्त कर सकते (Makhana Farming In Dhamtari)हैं। साथ ही, किसानों को आधुनिक तकनीकों की प्रशिक्षण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि उत्पादन अधिक और गुणवत्तापूर्ण हो सके।

https://navpradesh.com/chhattisgarh-transfer-policy-2025/

क्यों खास है मखाना?

मखाना एक हाई वैल्यू क्रॉप है, जिसकी मांग देश-विदेश में तेजी से बढ़ रही है। यह स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ डायबिटीज, मोटापा और हृदय रोगों में लाभदायक माना जाता (Makhana Farming In Dhamtari)है। कम पानी और कम लागत में अच्छा उत्पादन देने वाली यह फसल अब बंपर आय का जरिया बन सकती है।

https://youtube.com/shorts/CZQ2pS_qS_8?si=LWs7orM-uDMguk_P

धमतरी को नई पहचान

इस पहल से धमतरी को एक नई पहचान मिल सकती है। धान और सब्जी उत्पादन के लिए मशहूर यह क्षेत्र अब मखाने के लिए भी जाना (Makhana Farming In Dhamtari) जाएगा। जिले के युवा किसान इसे स्टार्टअप और एग्री-बिजनेस के रूप में भी देख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button