Employee Union Elections : छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने चंद्रकांत पांडे

Employee Union Elections : छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन संघ के अध्यक्ष पद पर चंद्रकांत पांडे चुने गए हैं। उपाध्यक्ष अजीश मिरे, सचिव उमेश सिंह, संयुक्त सचिव महेश बड़ा, कोषाध्यक्ष छविराम साहू और सदस्य कुंदन लाल साहू व दिव्यानी साहू निर्वाचित हुए। संघ के त्रिवार्षिक (Employee Union Elections) के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। इस चुनाव में 772 वोटरों में से 725 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम को वोटों की गिनती पूरी होने के बाद नतीजे घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें चंद्रकांत पांडे को 233, हीराचंद बघेल को 107, कांति सूर्यवंशी को 194 और महेंद्र सिंह राजपूत को 188 वोट प्राप्त हुए। तीन मत निरस्त हो गए। उपाध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार थे। इनमें अजीश मिरे को 276, कृष्ण लाल कश्यप को 202, मनोज कुमार साहू को 105, संतोष कुमार त्रिपाठी को 37 और वीरेंद्र कुमार मिर्चे को 103 वोट मिले। दो मत निरस्त हुए। इस बार का (Employee Union Elections) बेहद कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।
सचिव पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इनमें अनिल हरदेल को 84, महेश कुमार तिवारी को 93, सपन कुमार जांगड़े को 95, शिव प्रजापति को 101 और उमेश सिंह को 344 वोट मिले। वहीं आठ मत निरस्त कर दिए गए। संयुक्त सचिव पद के लिए भी पांच प्रत्याशी थे। इनमें अमित कुमार वर्मा को 99, धनेश्वर सिंह को 153, दिनेश सिंह ठाकुर को 128, महेश बड़ा को 310 और रविकांत बोरा को 28 वोट हासिल हुए। इस दौरान (Employee Union Elections) को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी थे। इसमें छवि राम साहू को 405, जलेश राम को 176 और पवन कुमार साहू को 140 वोट मिले। नतीजों के बाद नए पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया।