ट्रेंडिंग

Emotional Real Story : प्रेम की चमक पर भारी पड़ा सोने का भाव…93 साल के बुजुर्ग के जज्बे ने पिघलाया जौहरी का दिल…देखें Emotional Video…

जालना, 20 जून। Emotional Real Story : उम्र चाहे कितनी भी हो जाए, सच्चे प्रेम की आभा कभी फीकी नहीं पड़ती। महाराष्ट्र के एक 93 वर्षीय बुजुर्ग ने इस बात को चरितार्थ कर दिखाया जब वे अपनी पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदने 1,120 रुपये लेकर आभूषण की दुकान पर पहुंचे। लेकिन जो हुआ, उसने इंसानियत और प्रेम की मिसाल पेश कर दी।

धोती-कुर्ता पहने, हाथों में गठरी और आंखों में चमक लिए बुजुर्ग जब दुकान में दाखिल हुए, तो कर्मचारियों को लगा कि शायद मदद मांगने आए (Emotional Real Story)हैं। लेकिन उन्होंने साफ कहा— “अपनी पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदने आया हूं।” यह सुनते ही दुकान मालिक भावुक हो उठा।

https://navpradesh.com/sai-shardadham-tourism/

बुजुर्ग के प्रेम और समर्पण को सम्मान देते हुए जौहरी ने सिर्फ 20 रुपये में उन्हें मंगलसूत्र भेंट कर दिया। उसने कहा, “उनका प्रेम मेरे लिए सबसे कीमती था। मैंने उनसे केवल 20 रुपये लिए और उन्हें आशीर्वाद के रूप में आभूषण दे दिया।”

यह घटना पंढरपुर की आषाढ़ी एकादशी यात्रा पर निकले निवृत्ति शिंदे और उनकी पत्नी शांताबाई के साथ घटित (Emotional Real Story)हुई। उनका यह प्रेम भरा पल अब इंटरनेट मीडिया पर करोड़ों दिलों को छू रहा है— वीडियो को दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

https://twitter.com/Dr_MonikaSingh_/status/1935692993299619955

Related Articles

Back to top button