Embarrassing Letter : सुरक्षित नहीं महिलाएं…! लेडी कांस्टेबल ने SP-RI पर लगाए गंभीर आरोप…देखें शर्मनाक पत्र

Embarrassing Letter : सुरक्षित नहीं महिलाएं…! लेडी कांस्टेबल ने SP-RI पर लगाए गंभीर आरोप…देखें शर्मनाक पत्र

Embarrassing Letter: Women are not safe…! Lady constable made serious allegations on SP-RI… see shameful letter

Embarrassing Letter

कांकेर/नवप्रदेश। Embarrassing Letter : लेडी कांस्टेबल ने अपने अपने अधिकारियों पर संगीन आरोपों लगाए है। उन्होंने आरआई, एसपी समेत पुलिसकर्मियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को पत्र लिखा है।

लेडी कांस्टेबल ने इस मामले में कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि वो 19 मई को कलेक्टर कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगी। पत्र में जिस तरह की शिकायतें हैं, वो काफी गंभीर है। महिला आरक्षक ने लिखा है कि वो अविवाहित है, इसलिए बहुत से पुलिस अधिकारी उससे गलत नीयत की अपेक्षा रखते हैं। महिला आरक्षक के इस गंभीर आरोपों पर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने तुरंत संज्ञान लिया है। कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने इस मामले में महिला डिप्टी कलेक्टर की अगुवाई में 5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कलेक्टर ने इस मामले में 7 दिन के भीतर कमेटी से जांच रिपोर्ट तलब की है।

महिला आरक्षक कांकेर में एसपी कार्यालय के महिला प्रकोष्ठ सेल में पोस्टेड है। कांस्टेबल का आरोप है कि पुलिस अधिकारी उसे प्रताड़ित करते हैं। जबकि, उसने अब तक दिये तमाम जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। आरोप ये है वो एक अविवाहित कांस्टेबल है, इसलिए पुलिस अधिकारी उससे गलत नियत की अपेक्षा रखते हैं। गलत ईरादों को पूरा नहीं किये जाने पर उसे मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

SP-RI पर गंभीर आरोप

महिला कांस्टेबल का ये भी आरोप है कि 2020 में भी उसे इसी तरह से प्रताड़ित किया गया था, तब के बाद वो किसी तरह से इससे उबरने का प्रयास कर रही थी, लेकिन फिर से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला कांस्टेबल ने एसपी पर भी आरोप लगाया है, कि इस मामले में कोर्ट में याचिका लगाने की अनुमति, पत्रकार वार्ता लेने की अनुमति, आत्महत्या करने की अनुमति और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने जैसे आवेदन दिये गये। ना तो अनुमति दी गयी और ना ही कार्रवाई की गयी। इससे उलट उस पर दवाब बनाना शुरू कर दिया गया।

महिला कांस्टेबल (Embarrassing Letter) ने पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक और अन्य अधिकारी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए अधिकारी का दुरुपयोग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कांस्टेबल ने पत्र में लिखा है कि वो भी आत्महत्या करना चाहती है, लेकिन मरने से पहले शोषण और षड़यंत्र करने वालों की सच्चाई उजागर करना चाहती हूं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *