Elephant Attack : बस्ती में घुसे गजराज ने मचाया कहर, जान बचाकर भाग रही महिला पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में शनिवार तड़के उस समय अफरा तफरी मच (Elephant Attack) गई, जब एक जंगली हाथी अचानक आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। लोगों ने शोर मचाकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही मिनटों में पूरा गांव दहशत में बदल गया। ग्रामीण अपने परिवारों के साथ सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे।

भागदौड़ के बीच एक महिला हाथी की चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

बस्ती में घुसते ही हाथी ने मचाया उत्पात Elephant Attack

जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू वन परिक्षेत्र स्थित तालगांव में शनिवार सुबह करीब 4 बजे हाथी बस्ती में घुस आया। हाथी को देखते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

इस दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। इसी बीच तालगांव निवासी शकुंतला बाई हाथी की चपेट में आ गईं। बताया गया कि घटना के समय उनकी दुधमुंही बच्ची भी उनके साथ थी।

वन विभाग की गाड़ी पर भी किया हमला

ग्रामीणों के मुताबिक हाथी ने बस्ती में काफी देर तक उत्पात मचाया। इस दौरान उसने वन विभाग के वाहन पर भी हमला कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हाथी को गांव से बाहर खदेड़ा।

अस्पताल में तोड़ा दम

हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल कापू अस्पताल पहुंचाया (Elephant Attack) गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

गांवों में अलर्ट जारी

वन विभाग ने मृतका के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Exit mobile version