Electrostatic Bond Case : कांग्रेस ने की चुनावी चंदा घोटाला क़े लिए भाजपा कि मान्यता रद्द करने की मांग

Electrostatic Bond Case : कांग्रेस ने की चुनावी चंदा घोटाला क़े लिए भाजपा कि मान्यता रद्द करने की मांग

Electrostatic Bond Case :

Electrostatic Bond Case :

कहा- इलेक्ट्रोरल बांड भाजपा क़े भ्रष्टाचार का नमूना, मोदी सरकार ने कंपनियों पर ईडी, सीबीआई से छापा मरवाकर भाजपा के लिये चंदा वसूला

रायपुर/नवप्रदेश। Electrostatic Bond Case : कांग्रेस ने चुनावी चंदा घोटाला क़े लिए भाजपा कि मान्यता रद्द करने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि मोदी सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी दलों के नेताओं के दमन के साथ ईडी, आईटी, सीबीआई का दुरुपयोग कर भाजपा का वसूली एजेंट बना दिया है। जहां चुनाव होते है वहां के विपक्षी दलों नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराये जाते है। ईडी के द्वारा षडयंत्र रचा जाता है। पूरे देश में यहीं स्थिति है।

ईडी सीबीआई, आईटी व्यापारिक घरानों उद्योगपतियों के यहां छापा मारती है। उसके बाद भाजपा को चंदा देने दबाव बनाया गया। हजारो करोड़ रूपये वसूला गया। सरकार प्रायोजित अवैध वसूली का इससे बड़ा उदाहरण पूरी दुनिया में नहीं मिलेगा। सरकार जिसकी लोगों के जान माल के संरक्षण देने की कानूनी जवाबदारी होती है। उसी ने केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से वसूली किया। मोदी सरकार ने ईडी, आईटी, सीबीआई को अपना गुर्गा बना लिया है।  

JOIN OUR WHATS APP GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *