Site icon Navpradesh

ED Action in CG : CM भूपेश का बड़ा हमला…उदाहरण देकर पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व ब्यूरोक्रेट्स को घेरा…सुने क्या बोले

CM Bhupesh Expressed His Displeasure :

CM Bhupesh Expressed His Displeasure :

रायपुर/नवप्रदेश। ED Action in CG : छत्तीसगढ़ में चल रही ED की कार्रवाई के बीच मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ED की कार्रवाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पूर्व ब्योरोक्रेट्स को भी घेरा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेता आरपी सिंह और बिनोद तिवारी के घरों पर ED की रेड को लेकर गंभीर सवाल उठाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिनोद तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की आय से अधिक संपत्ति के मुद्दे पर याचिका दायर की थी और आरपी सिंह ने पूर्व ब्योरोक्रेट अमन सिंह की संपत्ति की शिकायत की थी।

मूणत की संपत्ति को लेकर भी किया बड़ा सवाल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (ED Action in CG) ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पूर्व मंत्री राजेश मूणत की संपत्ति को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेश मूणत की संपत्ति की जांच क्यों नहीं होती।

उन्होंने कहा कि, “राजेश मूणत जब आये थे तो उनके पास क्या था, एक पुराना प्रिटिंग प्रेस और एक पुरानी बाइक, यहां आये चुनाव जीते और फिर देखिये- इतनी संपत्ति आयी कहां से? उनकी संपत्ति की जांच क्यों नहीं होती। शादी में करोड़ों रूपये खर्च कहां से किये। रमन सिंह की संपत्ति की जांच क्यों नहीं होती। उनकी संपत्ति कैसे इतनी बढ़ गयी। कहां से इनके पास इतना पैसा आया।..तो इनकी जांच ये लोग नहीं करेंगे। रमन सिंह और राजेश मूणत ईडी के प्रवक्ता (ED Action in CG) बने हुए हैं।

Exit mobile version