Earth Mine Collapse  : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, छुई मिट्टी खदान धंसने से 4 मजूदरों की मौत

Earth Mine Collapse  : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, छुई मिट्टी खदान धंसने से 4 मजूदरों की मौत

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां छुई मिट्टी खदान में खुदाई के दौरान मिट्टी धंस (Earth Mine Collapse) गई। जिसमें दबकर 4 लोगों की मौत हो गई है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। मामला खडग़वा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बंजारीडांड मौहारी पारा के लोहरिया नदी में मजदूर छुई मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया (Earth Mine Collapse) है। माना जा रहा है कि अंदर और भी लोग फ ंसे हो सकते हैं।

समाचार लिखे जाने तक रात 9 बजे जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खडग़वां विकासखण्ड स्थित बंजारीडांड में हुए हादसे में मृतकजनों के प्रति शोक व्यक्त किया (Earth Mine Collapse) है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीडि़त परिवारों की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *