बड़ी खबर: निकाय चुनाव के शुरुआती नतीजों में इन निर्दलीयों को जीत, कांग्रेस-भजापा…

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ (cg urban body election result) निकाय चुनाव नतीजों का रुझान आना शुरू हो गया है। इसमें कांग्रेस आगे चल रही है। लेकिन अब तक घोषित शुरुआती नतीजों में निर्दलीयों ने भी बाजी मारी है (independent win)। जबकि कांग्रेस-भाजपा के बीच टफ फाइट चल रही है। नवप्रदेश के बलरामपुर संवाददाता के मुताबिक यहां के तीन वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं।एक में निर्दलीय ने बाजी मारी है। दंतेवाड़ा में भी एक निर्दलीय को जीत मिली है। रामानुजगंज नगरपंचायत में भी तीन निर्दलीय जीत गए हैं वहीं यहां भाजपा को बहुमत मिला है।
बलरामपुर के तीन वार्डों में एक से निर्दलीय को जीत मिली है (independent win)। वार्ड क्रमांक 5 से निर्दलीय प्रत्याशी विजय रावत ने जीत का परचम लहराया है। वहीं वार्ड क्रमांक 7 से कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली है। जबिक वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा के उम्मीदवार रमन अग्रवाल को विजय मिली है। बलरामपुर से अन्य निर्दलियों को भी जीत के समाचार हैं। दूसरी ओर छत्तीसगढ (cg urban body election result) निकाय चुनाव के रुझानों में मुंगेली में कांग्रेस दो वार्डों में आगे चल रही है। पहला नतीजा आ गया है।
दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस आगे
जबकि कांकेर में भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। जोगी कांग्रेस की बात करें तो महासमुंद को छोड़कर उसके लिए कहीं से भी अच्छी खबर नहीं। दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस आगे चल रही है। हालांकि यहां कुछ वार्डों में निर्दलीय भी आगे चल रहे हैं।
बिलासपुर में कांग्रेस , रायपुर में संजय श्रीवास्तव पीछे
बिलासपुर नगर निगम में कांग्रेस के लिए फिलहाल अच्छी खबर नहीं है। यहां आधे से ज्यदा वार्डों में भाजपा आगे चल रही है। रायपुर में भाजपा, कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर चल रही है, लेकिन यहां भी कांग्रेस ही आगे हैं। लेकिन वार्ड क्रमांक 11 से प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता संजय श्रीवास्तव पीछे चल रहे हैं। हालांकि ये अभी शुरुआती रुझान है।



