छत्तीसगढ़राजनीति

Breaking Video:नंद कुमार बघेल का सिंहदेव पर बड़ा बयान, बाबा कभी नहीं बन सकते मुख्यमंत्री

सरगुजा/रायपुर/नवप्रदेश। Baghel vs Singhdeo : CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ऐसे तो कई मर्तबा अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में बने रहे हैं। आज फिर एक विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। अब उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को निशाने में लिया है। मंत्री सिंहदेव को चुनाव नहीं लड़ने का सुझाव देने के साथ ही कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने की बात भी कही है।

दरअसल, सीएम भूपेश के पिता नंद कुमार बघेल आज सरगुजा दौरे पर थे। जहाँ उन्होंने कई कार्यक्रमों में शामिल भी हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान हमेशा की तरह इस बार भी एक विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर ली हैं। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। बघेल ने सिंहदेव को नसीहत (Baghel vs Singhdeo) देते हुए कहा कि वे कभी चुनाव न लड़ें क्युकी यदि सिंहदेव चुनाव लड़ते हैं तो एक भी सीट नहीं जीत पाएंगे। साथ ही एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोग उन्हें एक भी वोट नहीं देंगे ऐसे में ये पार्टी का नुकसान है। नंद कुमार बघेल ने सिंहदेव को सांसद बनकर आराम से रहने सलाह दी है।

वहीं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले बयान के जवाब में नंद कुमार बघेल (Baghel vs Singhdeo) ने कहा कि जो एक बार मुख्यमंत्री बन जाता है, वही रहता है। उन्होंने कवर्धा हिंसा को लेकर भी भाजपा और आरएसएस को घेरा। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा संगठनों ने बाहर से गुंडे बुलवाकर कवर्धा में हिंसा को अंजाम दिया है। थाने में दर्ज मामलों में कवर्धा के एक भी व्यक्ति का नाम नहीं है,साफ है कि बलवा में शामिल सभी बाहर के हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल पिछले महीने एक वर्ग विशेष के खिलाफ टिप्पणी कर चर्चा में आए थे। जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। हालाकि उन्हें चार दिन बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

बहरहाल, अब मुख्यमंत्री भूपेश के पिता नंद कुमार बघेल के द्वारा मंत्री सिंहदेव पर दिए गए टिप्पणी पर प्रदेश में राजनीतिक बवाल मचता है या आई गई हो जाती है ये देखने वाली बात होगी।

https://youtu.be/qu0MktusNWk

Related Articles

Back to top button