Durg Loksabha 2024: भय और खौफ को खत्म करने के साथ लोकतांत्रिक सरकार स्थापित करने का है यह चुनाव: राजेन्द्र साहू

Durg Loksabha 2024: भय और खौफ को खत्म करने के साथ लोकतांत्रिक सरकार स्थापित करने का है यह चुनाव: राजेन्द्र साहू

Durg Loksabha 2024: This election is to eliminate fear and terror and establish a democratic government: Rajendra Sahu

durg loksabha 2024

दुर्ग लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू से बातचीत

संतोष मिश्रा
दुर्ग/नवप्रदेश। Durg Loksabha 2024: दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू (rajendra sahu) ने अपने प्रचार-प्रसार व जनसंपर्क में जबरदस्त परफार्मेंन्स दिखाकर भाजपाई खेमे की हलचल बढ़ा दी है। स्वभाव से सहज सरल व मिलनसार श्री साहू युवावस्था से ही राजनीति व समाज सेवा में सक्रिय है।

लोगों के सुख दुख में सहभागी होने के साथ दूसरों की मदद के लिए सैदव तत्पर रहने वाले श्री साहू सभी वर्ग व समाज में लोकप्रिय है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले श्री साहू पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षित है। कांग्रेस का हर छोटा से लेकर बड़ा कार्यकर्ता व पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता सक्रिय हो गए है। श्री साहू से दैनिक नवप्रदेश के लिए वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा ने बातचीत की। पूछे गए प्रश्नों का बेबाक अंदाज में उन्होने जवाब दिया।


प्रश्न: भाजपा राम मंदिर के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है इस चुनौती का मुकाबला आप कैसे करेंगे?
उत्तर- भगवान श्री राम सबके है। प्रजा के हितों का ध्यान रखने की सीख देने वाले भाजपाई भगवान श्री राम के आदर्शों से कोसो दूर है।


प्रश्न: आप किन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं?
उत्तर-
हमारा मुद्दा हमारी कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र है। जिसमें युवा किसान गरीब महिला से लेकर बुजुर्ग तक के हितों का ध्यान रखा गया है। वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव एक दलीय तानाशाही पर लोकतंत्र, भय पर स्वतंत्रता कुछ लोगों की समृद्धि पर सभी के लिए आर्थिक विकास और अन्याय पर न्याय को चुनने का अवसर प्रदान करने वाला चुनाव है। मेरी जनता से अपील है कि धर्म, भाषा और जातियों से परे होकर चुनाव करे और एक लोकतांत्रिक सरकार स्थापित करें। जो भारत के सभी लोगों के लिए काम करेगी।


प्रश्न: राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और नफरत के खिलाफ मोहब्बत के पैगाम का देश में क्या असर हुआ है?

उत्तर- राहुल जी जानते है हमारी सबसे बड़ी चिंता डर, धमकी और नफरत का मौजूदा माहौल है। पिछले पांच वर्ष से लोग भय में जी रहे हैं। राहुल गांधी ही एक मात्र ऐसे नेता है जिन्होंने भाजपा सरकार का सामना निडरता से किया है। लोगो के दिलों से खौफ को खत्म करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली। जिसे व्यापक समर्थन मिला। न्याय यात्रा के माध्यम से उन्होंने पूरी जनता को एकजुट किया है। नफरत के खिलाफ मोहब्बत का पैगाम एकता अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाना है। देश की जनता इससे प्रभावित है और राहुल गांधी जी के साथ खड़ी है।


प्रश्न: प्रदेश में पिछले पांच वर्ष तक कांग्रेस की सरकार थी अब भाजपा सत्तासीन है। लोकसभ के चुनाव में छत्तीसगढ़ की ग्यारह सीटों पर उसका क्या असर पड़ेगा? जबकि भाजपा का दावा अबकी बार चार सौ पार का है?
उत्तर- भाजपा अबकी बार चार सौ पार का दावा छह महीने से कर रही है। यही विपक्ष पर दबाव कायम करने का मनोवैज्ञानिक तरीका है। प्रदेश की जनता ने पिछली सरकार के गांव गरीब किसान व महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के काम और विकास को देखा और महसूस किया है। भाजपा सरकार के दो माह के क्रियाकलाप से ही जनता यह महसूस करने लगी है कि भाजपा को सत्ता सौपना बड़ी भूल थी। भाजपा सरकार ने बहुतसी योजनाए बंद कर दी है।


प्रश्न: दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद के पांच वर्ष के कार्यकाल के विषय में आप कहेंगे?
उत्तर- दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में पिछले पांच वर्ष के अंतराल में कोई उल्लेखनीय कार्य किया हुआ नजर नहीं आता। भारतमाला परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीनों का मुआवजा किसानों को नहीं मिला है। दुर्ग रायपुर मार्ग पर पुल निर्माण का काम वर्षों बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। दुर्ग से आने जाने वाली टे्रनें लगातार रद्द हो रही है। लेकिन सांसद ने संसद में दुर्ग की समस्याओं को कभी नही उठाया। उन्होंने लोकसभा की विधानसभाओं का ध्यान नही रखा। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों एवं ठेका श्रमिको की मांगों की भी उन्होंने अनदेखी की है।

प्रश्न: दुर्ग लोक सभा की विधानसभा में 7 सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर कांग्रेस के विधायक है उसका कितना असर पड़ेगा?
उत्तर-
दुर्ग लोकसभा के चुनाव में पूरे नौ विधानसभा क्षेत्र की जनता विधायको के दो महीने के कामकाज का मूल्यांकन करेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता पराजय का करारा जवाब देने के तैयार है। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओ की मेहनत व उत्साह से मैं अभिभूत हूं। माताओं बहनो भाईयों व बुजुर्गों का मुझे भरपूर आर्शीवाद मिल रहा है। सभी वरिष्ठ नेता दिशा निर्देश देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं।


प्रश्न: मतदाता आपको क्यों चुने? आपकी विकास की प्राथमिकता क्या होगी?
उत्तर- सांसद को चुनने का अधिकार जनता जनार्दन का है। मेरा मानना है कि सेवा का काम पूरी तरह से ईमानदारी से भेदभाव किए बिना होना चाहिए। मैने अपने जीवन में यही सीखा है। जनता को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। रही विकास की प्राथमिकता की बात तो उसमें मेरे लिए जनता की राय सर्वोपरि है। मैं पूरे नौ विधानसभा की जनता के हितो का पूरा ध्यान रखूंगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *