छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : दुर्ग में गुरुवार को खत्म हो जाएगा लॉकडाउन, कलेक्टर करेंगे…

दुर्ग/नवप्रदेश। दुर्ग (durg) में लाॅकडाउन (lockdown) 6 अगस्त को खत्म (end) हो जाएगा। इसके पश्चात व्यापारिक संगठनों से चर्चा कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क और सैनिटाइजेशन का पालन करने की बाध्यता के साथ दुकानों के खुलने का समय निर्धारित किया जाएगा। इसको लेकर जिले के व्यापारियों से जिला कलेक्टर द्वारा विस्तृत चर्चा की जाएगी।

सभी कार्यालय खुल जाएंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी आरम्भ हो जाएगा। दुर्ग कलेकटर सर्वेश्वर भुरे द्वारा इस संबंध के आदेश जारी कर दिए गए हैं। लाॅकडाउन (lockdown) 6 अगस्त यानी गुरुवार को खतम हो (end) जाएगा। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंत्रियों के साथ हुई चर्चा में इस बात का फैसला लिया गया कि 6 अगस्त के बाद प्रदेश में लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा।

हालांकि शासन की ओर से लॉकडाउन को लेकर अधिकार कलेक्टरों को ही दिए गए हैं। पहले की तरह कलेक्टर ही लाॅकडाउन व छूट को लेकर फैसला ले सकेंगे। लिहाजा विभिन्न जिलों के कलेक्टरों ने इस संबंध में पहल शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button