देश

Narendra Modi Instagram Followers : इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड, 10 करोड़ फालोअर्स के साथ ट्रंप और अन्य वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ (100 मिलियन) फालोअर्स का आंकड़ा (Narendra Modi Instagram Followers) पार कर लिया है। इसके साथ ही वह इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फालो किए जाने वाले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं। यह उपलब्धि न केवल उनकी डिजिटल लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर उनकी व्यापक पहुंच का भी संकेत देती है।

https://www.youtube.com/watch?v=-gxWMOHlnCQ

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 में इंस्टाग्राम पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। पिछले एक दशक में उनका अकाउंट दुनिया के सबसे सक्रिय और प्रभावशाली राजनीतिक सोशल मीडिया अकाउंट्स में शामिल हो चुका है। नियमित पोस्ट, अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की झलक, सांस्कृतिक गतिविधियों और जनसंपर्क से जुड़े कंटेंट के कारण उनके फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती रही है।

वैश्विक नेताओं की सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करीब 4 करोड़ 32 लाख फालोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी की तुलना में आधे (Narendra Modi Instagram Followers) से भी कम हैं। इसके अलावा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो लगभग 1 करोड़ 50 लाख और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा करीब 1 करोड़ 44 लाख फालोअर्स के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

भारत के भीतर भी प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय राजनीतिक व्यक्तित्व बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 1 करोड़ 61 लाख फालोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगभग 1 करोड़ 26 लाख फालोअर्स हैं। यह अंतर दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी की डिजिटल उपस्थिति अन्य नेताओं की तुलना में काफी व्यापक है।

https://youtu.be/3EuncpGs940

विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री मोदी की सक्रियता और विविध विषयों पर संवाद ने उन्हें वैश्विक स्तर पर अलग पहचान (Narendra Modi Instagram Followers) दिलाई है। इंस्टाग्राम जैसे विजुअल प्लेटफॉर्म पर उनकी लोकप्रियता यह भी दर्शाती है कि डिजिटल माध्यम राजनीतिक संचार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह नया रिकॉर्ड डिजिटल युग में राजनीतिक नेतृत्व की बदलती शैली और जनता से सीधे जुड़ने की क्षमता का एक प्रमुख उदाहरण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button