छत्तीसगढ़

Drone Survey Action : ड्रोन सर्वे से बड़ी सफलता, अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़

रायगढ़ जिले में अपराध एवं गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ड्रोन सर्वे अभियान के तहत जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। लैलूंगा विकासखंड के ग्राम नवीन घटगांव में अवैध अफीम की खेती का खुलासा करते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई (Drone Survey Action) जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी अभियान (Drone Survey Action) के दौरान नवीन घटगांव क्षेत्र में एक खेत में अफीम की अवैध खेती होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान किसान साधराम नाथ के खेत में लगभग 11 गुणा 22 वर्ग फीट क्षेत्र में अफीम की खेती पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई (Drone Survey Action) के तहत आगे की जांच में ग्राम के ही एक अन्य व्यक्ति अभिमन्यु नागवंशी के घर में अफीम की सूखी फसल रखे होने की जानकारी मिली।

टीम के पहुंचने पर आरोपी द्वारा साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने समय रहते स्थिति को संभालते हुए पूरी फसल को जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले (Drone Survey Action) की गहराई से जांच जारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए ड्रोन सर्वे अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई (Drone Survey Action) से अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button