Drawing & Design Of Mahtari Sadan Finalized : पहले चरण में प्रदेश के 146 ब्लॉक में 10 महतारी सदन बनेंगे

Drawing & Design Of Mahtari Sadan Finalized : पहले चरण में प्रदेश के 146 ब्लॉक में 10 महतारी सदन बनेंगे

Drawing & Design Of Mahtari Sadan Finalized :

Drawing & Design Of Mahtari Sadan Finalized :

दाई, बहिनी और महतारी को आत्मनिर्भर बनाने विष्णुदेव साय सरकार बनाएगी महतारी सदन

रायपुर/नवप्रदेश। Drawing & Design Of Mahtari Sadan Finalized : CM विष्णुदेव साय सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने वाली है।

पहले चरण में प्रदेश के 146 ब्लॉक में 10 महतारी सदन बनाए जाएंगे। इस तरह विभाग पहले 1460 सदन बनाने पर काम कर रहा है। विभाग ने महतारी सदन का ड्राइंग डिजाइन भी तय कर लिया है। बजट में महतारी सदन बनाने की घोषणा की गई थी। इसके लिए 50 करोड़ रुपए बजट में आवंटित किए गए हैं।

ऐसे होगा निर्माण और ये होंगे नियम

3 हजार से अधिक आबादी वाले पंचायतों को प्राथमिकता देने पर विचार किया जायेगा। पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्यों से भवन के संबंध में शासन द्वारा प्रस्ताव मंगाए जायेंगे। प्रदेश के 146 ब्लॉक में 10 महतारी सदन बनाए जाएंगे। विभाग पहले 1460 सदन बनाने पर काम कर रहा है।

ये सुविधाएं होंगी

0 दो कमरे व्यावसायिक उपयोग के लिए (ऑफिस या दुकान)।

0 60 वर्ग मीटर का हॉल, जहां महिलाएं काम कर सकें।

0 एक किचन और एक स्टोर भी बनाया जाएगा।

0 पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वॉटर हार्वेस्टिंग।

0 महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बाउंड्री वॉल।

0 25 लाख की लागत का एक सामुदायिक शौचालय बनेगा।

0 शुरुआत में हर ब्लॉक में 10 सदन बनाने पर काम कर रहे हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *