Dr. Raman's Taunt On EVM : कहा- हार पर EVM के पीछे छिपना कांग्रेस की पुरानी आदत

Dr. Raman’s Taunt On EVM : कहा- हार पर EVM के पीछे छिपना कांग्रेस की पुरानी आदत

Dr. Raman's Taunt On EVM :

Dr. Raman's Taunt On EVM :

CM भूपेश बघेल के बयान पर Ex CM डॉ. रमन सिंह ने कहा- जहां जीतते हैं वहां इन्हें कोई गड़बड़ी नहीं दिखाई देती…

रायपुर/नवप्रदेश। Dr. Raman’s Taunt On EVM : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का नतीजा सत्ता में रही कांग्रेस के खिलाफ आया है। ऐसे में EVM को लेकर सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि हार पर EVM के पीछे छिपना कांग्रेस की पुरानी आदत है।

रमन बोले, जहां कांग्रेस जीतती है, वहां चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं होती… जहां कांग्रेस पिट जाती है वहां इन्हें शंका, कुशंका होती है। ये उनकी पुरानी आदत है। बीजेपी को कोई आपत्ति नहीं, बीजेपी निष्पक्ष है। नई तकनीक के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

डॉ रमन के मुताबिक ईवीएम से किसी को कोई दिक्कत नहीं है। कांग्रेसी हार का बहाना ढूंढते हैं, बीजेपी कभी हार और जीत में कारण नहीं ढूंढती। बहानेबाजी और अनर्गल प्रलाप से ग्रस्त कांग्रेस और उनके प्रदेश के नेताओं को कुछ नहीं सूझ रहा तो EVM की आड़ ले रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस वरिष्ठ नेता और डिप्टी CM रहे टीएस सिंहदेव ने EVM की गड़बड़ी को नकारते हुए बड़ी बात। ईवीएम को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर श्री सिंहदेव ने कहा कि, हारने के बाद ईवीएम को लेकर बात उठाना उचित नहीं लगता।

हालांकि, मैं ईवीएम के पक्ष में नहीं हूं। श्री सिंहदेव के मुताबिक हम ट्राइबल के साथ अर्बन, सेमी अर्बन क्षेत्र में भी हारे। हर साथी को जवाबदारी लेनी चाहिए। हार पर मंथन किया जायेगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *