छत्तीसगढ़

Dr Ambedkar Statue Chhattisgarh : नवा रायपुर विधानसभा परिसर में आंबेडकर की 25 फीट ऊंची प्रतिमा…संवैधानिक मूल्यों और समता का प्रतीक बनेगी…

Dr Ambedkar Statue Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन परिसर में जल्द ही डॉ. भीमराव आंबेडकर की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की अनुशंसा की है।

https://navpradesh.com/ranu-sahu-case/

अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रतिमा न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के उन मूल्यों की जीवंत पहचान बनेगी, जिन्हें आंबेडकर ने संविधान की नींव में स्थापित किया था। उनका मानना है कि नवा रायपुर विधानसभा परिसर में आंबेडकर(Dr Ambedkar Statue Chhattisgarh) की उपस्थिति भावी पीढ़ियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।

यह प्रस्ताव आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रखा गया था। सोसाइटी के चेयरमैन दिलीप वासनीकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर ज्ञापन सौंपा था।

https://www.youtube.com/watch?v=OjhKryvzQjg

1945 में रायपुर यात्रा के दौरान दिए गए आंबेडकर के ऐतिहासिक भाषण को याद करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि राज्य स्थापना के रजत महोत्सव वर्ष में यह प्रतिमा छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता और सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगी।

Related Articles

Back to top button