Donation For Ram Temple : 60 साल से गुफा में रह रहे साधु ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 1 करोड़

Donation For Ram Temple : 60 साल से गुफा में रह रहे साधु ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 1 करोड़

donation for ram temple, sant swami shankar das donate rupees 1 crore for ram temple, navpradesh,

donation for ram temple

Donation For Ram Temple : ये साधु 60 साल से गुफा में ही रह रहे हैं

हरिद्वार/ए.। Donation For Ram Temple : अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर के लिए देशभर से दान एकत्रित किया जा रहा है। हर इच्छुक धर्मावलंबी अपनी शक्ति के अनुसार भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि प्रदान कर रहा है। इस बीच एक 83 वर्ष के साधु ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए की राशि दान दी है।

खास बात ये है कि ये साधु 60 साल से गुफा में ही रह रहे हैं। एसे में सभी लोग हैरान है कि आखिर गुफा में रहने वाले साध के पास इतना पैसा आया कहां से। इसका जवाब खुद 83 वर्षीय संत स्वामी शंकर दास ने दिया है।

उन्होंने बताया कि उनके गुरु टाट वाले बाबा की गुफा में उनके कई अनुयायी व श्रद्धालु आया करते थे तथा वे काफी दान दिया करते थे। यह राशि भी उसी दान से जमा की गई है। अब इस राशि को राम मंदिर निर्माण के लिए दान (Donation For Ram Temple) दिया जा रहा है।

एसबीआई के अधिकारी भी हैरान :

ऋषिकेश की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में संत स्वामी शंकर दास पहुंचे। जब उनके खाते की जांच की गई तब उनकी चेक को लेकर दी गई जानकारी सही पाई गई। इसलिए उनका चेक बाउंस होने का प्रश्र ही पैदा नहीं हुआ। बैंक के पदाधिकारी भी शंकर दास की कहानी सुनकर आश्चर्यचकित रह गए।

आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ पूरी हुई दान प्रक्रिया :

इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को बुलाकर दान की प्रक्रिया पूर्ण की गई। आरएसएस के जिला संचालक ने वह चेक स्वीकार किया। स्वामी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर निर्माझा के लिए उन्होंने यह राशि जमा की। महर्षी योगी, विश्व गुरु महाराज तथा मस्तराम बाबा के समकालीन रहे टाट वाले बाबा संत स्वामी शंकरदास के गुरु थे।

राष्ट्रपति ने दी है 5 लाख की राशि :


राम मंदिर निर्माण के लिए कई दिग्गजों ने दान दिया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पांच लाख का दान दिया है। कई संस्थाओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए निधि जमा करने की पहल की है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *