देश

Doctor Ask : शराब पीकर आए हो क्या? बस इतना ही पूछना एक डॉक्टर को पड़ गया भारी… देखें VIDEO

मुंबई, नवप्रदेश। महाराष्ट्र के कल्याण में इलाज कराने आए युवकों से ”शराब पीकर आए हो क्या” इतना पूछना ही डॉक्टर को भारी पड़ गया। इतनी मामूली बात पर दोनों युवकों ने डॉक्टर को पीट डाला। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

घटना कल्याण अंबिवली के अटवी गांव की (Doctor Ask) है। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक युवक की कुछ लोग लात घूंसों से पिटाई कर रहे हैं। जिस युवक की पिटाई हुई है उसका नाम डॉक्टर नितिन प्रजापती (Doctor Ask) है।

डॉक्टर नितिन के गुरुकृपा क्लिनिक में दो युवक मरहम पट्टी कराए आए थे। डॉक्टर को लगा कि वह नशे में हैं। जैसे ही डॉक्टर ने पूछा कि क्या उन्होंने शराब पी रखी है।

फिर क्या था इन लोगों ने ना आव देखा ना ताव, डॉक्टर की पिटाई शुरू कर (Doctor Ask) दी। क्लिनिक के आस-पड़ोस के लोग बीच बचाव करने आए तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-

https://twitter.com/indiatvrajiv/status/1633682595870576640

Related Articles

Back to top button