स्वास्थ्य

DMF Health Recruitment Bijapur : स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, इस तिथि तक मौका

जिला खनिज न्यास (DMF) योजनांतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बीजापुर जिले में विभिन्न पदों पर भर्ती (DMF Health Recruitment Bijapur) की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य संस्थाओं में सेवाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, ड्रेसर एवं कॉल सेंटर ऑपरेटर सहित कुल 33 पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया गया है।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 12, 14, 15 एवं 16 जनवरी 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बीजापुर में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी।

जिला खनिज न्यास (DMF) योजना के तहत बीजापुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कुल 33 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से होगी, जिससे स्थानीय युवाओं को स्वास्थ्य विभाग में रोजगार का अवसर मिलेगा।

(DMF Health Recruitment Bijapur) किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत

स्टाफ नर्स

फार्मासिस्ट

लैब टेक्निशियन

ड्रेसर

कॉल सेंटर ऑपरेटर

https://youtu.be/WdoUEmB3Je4

अधिक जानकारी कहां मिलेगी

इन पदों पर नियुक्ति से जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इन नियुक्तियों से जिला अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में मानव संसाधन की कमी को दूर किया जाएगा।

इससे ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में रहने वाले मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, योग्यता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य शर्तों के लिए अभ्यर्थी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट https://bijapur.gov.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button