संपादकीय

संपादकीय: एआई समिट में आपत्तिजनक प्रर्दशन


Editorial: देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के अंतिम दिन युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक प्रदेर्शन कर देश को दुनिया के सामने शर्मसार कर दिया। यह ठीहक है कि विपक्षी पार्टियों को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का अधिकार है किन्तु एआई समिट में जाकर युवक कांग्रेसियों का अर्धनग्न प्रदर्शन कतई उचित नहीं है जिस एआई समिट में सौ देशों से अधिक प्रतिनिधि आए हों वहां जाहर ऐसा भोंडा प्रदर्शन करके युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को ही मुसीबत में डाल दिया है।

युवक कांग्रेसियों की इस नंगाई के खिलाफ अब भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है और वे कांग्रेस के पदाधिकारियों के खिलाफ जगह जगह प्रदर्शन कर रहे हैंं और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर ले रहे हैं। भाजपा नेताओं के मुताबिक युवक कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के इशारे पर ही एआई समिट में जाकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया था।

बहरहाल अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। कुद प्रदर्शनकारी युवाओं की गिरफ्तारी भी हो गई है और मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस मामले में अभी तक चुप्पी साध रखी है जिससे प्रतीत होता है की दाल में कुछ तो काला है।

Related Articles

Back to top button