संपादकीय: दिग्विजय सिंह का विवादास्पद बयान

Digvijaya Singh’s controversial statement: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की घटना के बाद से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं की विवादास्पद टीका टिप्पणी बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने विवादास्पद बयान देकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने एक लाख ग्यारह हजार रूपये का चंदा दिया था लेकिन वहां जिस तरह चोरी की घटना हुई है उसके बाद अब वे अपना चंदा वापस चाहते हैं।

यदि ट्रस्ट में उनका चंदा नहीं लौटाया तो वे कानूनी कार्यवाही करेंगे। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद कई लोग सामने आये हैं और उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह को ट्रस्ट पर चंदा वापसी के लिए मुकदमा करने की जरूरत नहीं है वे चंदे की रसीद दिखाएं हम उन्हें उनकी एक लाख ग्यारह हजार की राशि एक हजार रूपये ब्याज की राशि के साथ लौटा देंगे।

दिग्विजय सिंह के इस विवादास्पद बयान के बाद सोशल मीडिया में उनकी जमकर थू-थू हो रही है।। समझ में नहीं आता कि इतने वरिष्ठ नेता ने इस तरह का बयान क्या सोचकर दिया है। अब तो उन्होंने यह भी घोषणा कर दी है कि वे राजनीति से सन्यास लेकर धर्म के क्षेत्र में काम करेंगे। यदि उनकी यह सोच का विषय है कि जिसकी ऐसी मानसिकता हो वह भला धर्म के क्षेत्र में कैसा काम करेगा।

Exit mobile version