Digital Crop Survey Chhattisgarh : डिजिटल क्रॉप सर्वे से बदलेगी खेती की तस्वीर…किसानों को योजनाओं का लाभ मिलेगा आसान…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : डिजिटल क्रॉप सर्वे से बदलेगी खेती की तस्वीर…किसानों को योजनाओं का लाभ मिलेगा आसान…

Digital Crop Survey Chhattisgarh

Digital Crop Survey Chhattisgarh

Digital Crop Survey Chhattisgarh : रायपुर जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रक्रिया तेजी से जारी है। यह सर्वे 15 अगस्त से शुरू होकर 30 सितम्बर 2025 तक चलेगा। इसका उद्देश्य किसानों की वास्तविक फसल स्थिति का आकलन कर उन्हें राज्य एवं केंद्र शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल किसानों की समृद्धि और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे खेती को नई तकनीक से जोड़कर किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न गांवों में सर्वे कार्य का निरीक्षण किया –

अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन – मोहंदी

अपर कलेक्टर राठौर – मेहरसखा

अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर – मंगसा

एसडीएम नंदकिशोर चौबे – नकटी

एसडीएम रवि सिंह – छाटा

एसडीएम आशुतोष देवांगन – अडसेना

अभिलाष पैकरा – छतौना

इसके साथ तहसीलदारों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण(Digital Crop Survey Chhattisgarh) किया।

कैसे हो रहा है डिजिटल सर्वे?

सर्वेयर खेत में जाकर फसल की वास्तविक स्थिति दर्ज करते हैं।

विवरण एग्रीटेक ऐप में अपलोड किया जाता है।

खेत व फसल की फोटो भी अपलोड करनी होती है।

डेटा का सत्यापन पटवारी और वरिष्ठ अधिकारी करते हैं।

इससे फसल का वास्तविक मूल्यांकन और जमीन की परिसंपत्ति की सटीक जानकारी उपलब्ध होगी।

किसानों को मिलने वाले लाभ

फसल बीमा योजना का लाभ पारदर्शी और तेज़ी से।

क्षति आकलन वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा।

पात्र किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ शीघ्रता से मिलेगा।

फसल उत्पादन का अत्याधुनिक डेटा(Digital Crop Survey Chhattisgarh) तैयार होगा।

धान खरीदी व्यवस्था और कृषि नीति और अधिक प्रभावी होगी।

किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed