Link Express Accident : तेज रफ्तार ट्रेन बनी काल, लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आकर रेलवे कर्मचारी सहित दो की दर्दनाक मौत

थाना क्षेत्र में बुधवार को एक हृदयविदारक रेल हादसा हो गया, जहां लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत (Link Express accident) हो गई। हादसा बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रेलवे के नियमित कर्मचारी लाला राम बंजारे (55 वर्ष) और रेलवे से जुड़े कार्यों में लगे ठेकाकर्मी मोहन लाल साहू (26 वर्ष) के रूप (Link Express accident) में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही लिंक एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
तिल्दा थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के संबंध में पंचनामा मर्ग कायम (Link Express accident) कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं रेलवे कर्मचारियों और मृतकों के परिजनों में गहरा दुख व्याप्त है।



