मनोरंजन

Dhurandhar 2 Trailer : ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज: कराची की गलियों में गैंगवार, रणवीर – संजय – अर्जुन के दमदार एक्शन की झलक

बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar 2 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज (Dhurandhar 2 Trailer) हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जोरदार चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म में एक बार फिर कराची के लयारी इलाके की गैंगवार, सत्ता संघर्ष और खूनखराबे से भरी कहानी दिखाई गई है, जिसमें एक्शन और सस्पेंस का भरपूर डोज देखने को मिलता है।

https://www.youtube.com/watch?v=aKnGMgMFsOA

ट्रेलर में Ranveer Singh जसकीरत सिंह उर्फ हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके अतीत की कहानी और गैंगस्टर दुनिया से जुड़े कई रहस्य ट्रेलर में झलकते हैं। वहीं Arjun Rampal मेजर इकबाल के रूप में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देते हैं।

इसके अलावा Sanjay Dutt का असलम चौधरी वाला किरदार भी ट्रेलर में काफी प्रभावशाली नजर आता है। उनका रौबदार अंदाज और डायलॉग फिल्म में एक अलग ही रंग भरते दिखाई देते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=NHk7scrb_9I&t=1s

पहले पार्ट ने किया था बॉक्स ऑफिस पर धमाल

इससे पहले रिलीज हुई Dhurandhar ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन (Dhurandhar 2 Trailer) किया था। दिसंबर 2025 में आई इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

पहले भाग में Akshaye Khanna के निभाए रहमान डकैत के किरदार को काफी सराहना मिली थी। साथ ही R. Madhavan और अर्जुन रामपाल की भूमिकाओं को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

https://youtu.be/ZcnF5-ZJ3CM

ओटीटी पर भी मिली जबरदस्त लोकप्रियता

सिनेमाघरों में सफलता के बाद फिल्म को ओटीटी पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। रिलीज के बाद यह प्लेटफॉर्म्स (Dhurandhar 2 Trailer) पर लंबे समय तक ट्रेंड करती रही। खास बात यह भी रही कि जिन देशों में फिल्म पर प्रतिबंध था, वहां भी दर्शकों के बीच इसकी चर्चा बनी रही। अब धुरंधर 2 के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म में गैंगवार, राजनीतिक साजिश और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button