खेल

Dhoni vs Gambhir : क्या है “Oreo” का चक्कर, एमएस धोनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सामने आया Video, मचा ये बवाल

नई दिल्ली, नवप्रदेश। लाइव के दौरान धोनी टी20 वर्ल्डकप को लेकर एक बिस्कुट कंपनी ओरियो का विज्ञापन करते हुए नजर आए। धोनी ने फेसबुक लाइव के 2011 के विश्व कप का एक क्रेडिट ओरियो को भी दिया।

धोनी के लाइव आने के बाद पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट (Dhoni vs Gambhir) किया, जिसमें वह और उनके बच्चे उनके कुत्ते से खेल रहे हैं। फैंस अब इस वीडियो को धोनी के विज्ञापन से जोड़कर देख रहे हैं।

धोनी ने लाइव प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार से कहा कि 2011 में ये कंपनी लांच हुई थी और इसी साल भारत ने वर्ल्ड कप जीता था।

अब 2022 में भी वर्ल्ड कप है और इस साल कंपनी एक बार फिर लांच हो रही (Dhoni vs Gambhir) है। यानी उन्होंने विश्व कप का एक क्रेडिट कंपनी को भी दिया।

धोनी के उस लाइव के बाद अब गंभीर ने जो वीडियो पोस्ट किया है, वह साफ तौर पर धोनी के ओरियो विज्ञापन के खिलाफ माना जा रहा है।

हालांकि गंभीर ने वीडियो में ओरियो को लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन उनकी बेटी एक कुत्ते को ओरियो नाम से बुलाती हुई दिख रही (Dhoni vs Gambhir) हैं। 

वीडियो में गौतम गंभीर की बेटी एक चेयर पर चढ़ जाती हैं और एक डॉग को ओरियो कहकर बुलाती है। फैंस भी इस ओरियाे को धोनी के ओरियो वाले विज्ञापन से जोड़कर देख रहे हैं। कई फैंस तो कमेंट में पूछ रहे हैं कि कुत्ते का ये ओरियो नाम धोनी की वीडियो के बाद रखा है क्या? 

Related Articles

Back to top button