छत्तीसगढ़

Dhan Kharidi : ‘बोरी प्लास्टिक की और किसानों से लिया जा रहा बोरे के वजन का अतिरिक्त धान’, रातभर…

Dhan Kharidi : धान तौलने में कांटा मारा जा रहा

बेमेतरा/नवप्रदेश। Dhan Kharidi : राज्य सरकार की ओर से अब किसानों के बारदानों में ही धान खरीदी (dhan kharidi) की जा रही है। लिहाजा किसानों की ओर से भी अपने पास उपलब्ध बारदानों में धान दिया जा रहा है। इनमें प्लास्टिक की बोरियां भी होती हैं। लेकिन प्रदेश के कुछ धान खरीदी केंद्र हैं, जहां किसानों से प्लास्टिक के बोरियों में धान देने पर उनसे खाली जूट बारदाने के वजन का ही अतिरिक्त धान लिया जा रहा है।

किसान नेता योगेश तिवारी ने बुधवार को बेमेतरा जिले के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद कही। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में कांटा मारकर किसानों के धान की चोरी का आरोप लगाया। गुरुवार को योगेश तिवारी ने बेमेतरा विधानसभा के जिया, खुड़मुड़ी, भींभौरी, लोलेसरा, भालेसर के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया।

जिसमें भालेसर धान खरीदी केन्द्र में धान तौलने में कांटा मारा जा रहा था। प्रति बोरी तीन से चार किलो अधिक धान तौलकर अन्नदाताओं को लूटा जा रहा है। इस बात को लेकर भालेसर बिक्री केन्द्र में धान बेचने आए कृषकों में काफी आक्रोश था।

रातभर सोसायटी में रुककर तौला धान

बिक्री केंद्र में धान बेचने पहुंचे कृषको नें कृषक नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में बिक्री हो चुके धान का पुन: तौल कराया तो सभी बोरी में तीन से चार किलो धान अधिक निकला। रात भर वहां रुककर कृषकों ने हजारों बोरी धान को तौला सभी में अधिक धान पाए जानें से स्थानीय कृषक आक्रोशित हैं। योगेश तिवारी नें प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि ऐसी सोसायटियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button