Dhan kharidi : अब ऐसे बेच सकेंगे धान, टोकन के लिए नहीं... |

Dhan kharidi : अब ऐसे बेच सकेंगे धान, टोकन के लिए नहीं…

dhan kharidi, Farmer, 2 and 3 January, Token, navpradesh,

dhan kharidi

रायपुर/नवप्रदेश। धान खरीदी (dhan kharidi) केंद्रों पर अपना धान बेचने के लिए जिन किसानों (Farmer) को 2 व 3 जनवरी का टोकन (2 and 3 January Token) मिला हुआ था, ऐसे किसान बारिश के कारण (due to rain) धान नहीं बेच पाए। अब इन किसानों को दोबारा धान बेचने के लिए दोबारा व्यवस्था की जाएगी।

कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, तैयारी पूरी

एसे किसान दोबारा टोकन जारी कराके अपना धान (dhan kharidi) बेच सकते हैं। दरअसल 2 और 3 जनवरी को बेमौसम बारिश के कारण प्रदेश के कई धान खरीदी केंद्रों पर खरीदी का कार्य प्रभावित हुआ है। प्रभावित केंद्रों पर अब तब तक खरीदी संभव नहीं है जब तक केंद्र का प्रांगण सूख न जाए। गौरतलब है कि प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में किसानों से अब तक 32.63 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।

धान खरीदी : कांग्रेस महामंत्री के बयान से BJP में खलबली, कहा-घोषणा पत्र में…

कुछ खरीदी केन्द्रों (dhan kharidi) के फड़ के गीले होने की स्थिति निर्मित हुई है। इस स्थिति से निपटने के लिए किसानों को 2 और 3 जनवरी को धान बेचने हेतु जारी टोकन के पुर्नव्यवस्थापन की व्यवस्था की गई है। शासन द्वारा पंजीकृत किसानों के धान की निर्धारित पात्रता अनुसार खरीदी की समुचित व्यवस्था की गई है। किसान अपना धान पुन: टोकन जारी कराकर खरीदी केन्द्रों में लाकर विक्रय कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश ने प्रशासन व किसानों की ऐसे बढ़ाई चिंता

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *