छत्तीसगढ़

Dhan Kharidi : क्या आपकी तैयारी हो गई…? 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी…जल्दी करें

रायपुर/नवप्रदेश। Dhan Kharidi : छत्तीसढ़ में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी की जा रही है। राज्य में खरीफ वर्ष 2022-23 में किसानों से 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है।

जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की शुरुआत एक नवंबर (Dhan Kharidi) से की जाएगी।

31 जनवरी 2023 तक खरीदी जाएगी धान

अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी का काम 31 जनवरी, 2023 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल रजिस्टर्ड किसानों और नए पंजीयन वाले किसानों से धान खरीदी की जाएगी। किसान पंजीयन का कार्य 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभी तक पिछले वर्ष के पंजीकृत 24.05 लाख किसानों का पंजीयन विस्तारित किया गया है और 95 हजार नए किसान पंजीकृत हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि खरीफ वर्ष 2022-23 में किसानों (Dhan Kharidi) से 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है। इसके लिए 5.50 लाख गठान बारदाना की जरूरत होगी। धान खरीदी के लिए भारत सरकार की नवीन बारदाना नीति अनुसार 50:50 के अनुपात में नए और पुराने बारदाने में धान की खरीदी की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिले स्तर पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button