नयापारा व बघेरा में होंगे सवा करोड़ के विकास कार्य

नयापारा व बघेरा में होंगे सवा करोड़ के विकास कार्य

  • विधायक गजेन्द्र ने किया भूमिपूजन


दुर्ग नवप्रदेश संवाददाता। विकास कार्य की स्वीकृति मिलने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने भूमिपूजन किया। सुबह 8 बजे नयापारा और बघेरा में पार्षद एवं नागरिकों की उपस्थिति में विकास कार्य की नींव रखे। वार्ड 01 में सीमेंटीकरण सड़क और नाली पुलिया का निर्माण होगा तो बघेरा में किसानो के लिए भवन बनेगा, साथ ही 60 लाख की राशि से वार्ड के 3 सड़क को सीमेंटकरण किया जायेगा।

गजेन्द्र यादव ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा की विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग संवर रहा है, डबल इंजन की सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है, यह आप सभी के, भाजपा के ऊपर विश्वास का परिणाम है। वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड क्रमांक 01 नयापारा और वार्ड 56 बघेरा के निवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से विभिन्न विकास कार्य के लिए आग्रह किये थे।

शहर में जनता के मांग अनुरूप विकास कार्य कराने प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने पर भूमिपूजन किया गया। विधायक यादव ने कहा कि मूलभूत सुविधाओ व समस्याओ कार्य निरन्तर होते रहेंगे। दुर्ग की जनता की बहुप्रतीक्षित माँगों को पूरा करने विकास कार्यों की नींव रखी गई है। सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। शहर के 6 स्थानो पर किसान भवन बनाया जाना है। बघेरा में किसानों व वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया।

20 लाख से बनने वाले किसान भवन में बड़ा हॉल एवं कक्ष रहेगा। जहाँ किसानो के बैठने उठने के लिए उपयुक्त स्थल मिलेगा। जिला मुख्यालय होने की वजह से जिलेभर के किसानो का आना जाना लगा रहता है ऐसे में कृषि से संबंधित जानकारी, प्रशिक्षण, बैठक, परीचर्चा के लिए भवन लाभकारी साबित होगा।


भूमिपूजन में पार्षद मनीष साहू, कुमारी साहू, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, बंटी चौहान, उमेश गिरी, दीपक सिन्हा, अशोक राठी, महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, कालिंन्द्री साहू, पुरुषोत्तम ठाकुर, मांझा सेन, राजेन्द्र ढीमर, हेमशंकर जोशी, शत्रुघ्न कुर्रे, लोकनाथ देशलहरे, मनोज सेन सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed