Deputy CM Sharma Said In Bilaspur : अब BJP कार्यकर्ता चलाएंगे छत्तीसगढ़ की सरकार

Deputy CM Sharma Said In Bilaspur : अब BJP कार्यकर्ता चलाएंगे छत्तीसगढ़ की सरकार

Deputy CM Sharma Said In Bilaspur :

Deputy CM Sharma Said In Bilaspur :

गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- पुलिस को अनुचित कामों में लगाने की प्रक्रिया खत्म

रायपुर/बिलासपुर/नवप्रदेश। Deputy CM Sharma Said In Bilaspur : उप-मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर बड़ा ब्यान दे दिया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के पश्चात् अब BJP कार्यकर्ता ही छत्तीसगढ़ की सरकार चलाएंगे। उनका यह बयान सुबाई सियासत खासकर साय सरकार के दौर में चर्चा का विषय है।

डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर में कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय की इस सरकार को भाजपा के कार्यकर्ता चलाएंगे। श्री शर्मा बोले- अब पिछले सरकार की तरह पुलिस को अनुचित कामों में लगाने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। प्रदेश की पुलिस अब केवल पुलिसिंग पर ध्यान दे रही है। सरकार की स्पष्ट सोच है कि पुलिस को देखते ही दुर्जनों के मन में भय और सज्जनों के मन में शांति और प्रसन्नता आनी चाहिए।

मंगलवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की इस सरकार बनी है, इसे कौन चलाएगा। क्या इस सरकार को नेता और कैबिनेट चलाएगा। ऐसा नहीं है, सरकार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चलाएंगे।

आपातकाल पर ये कहा

आपात काल पर कहा कि भाजपा लोकतंत्र के संवाहक पार्टी है। कांग्रेस लोकतंत्र को समाप्त करने वाली पार्टी है। कांग्रेस की सरकार ने लोकतंत्र को खत्म करने के लिए आपात काल लागू किया था, इसका विरोध करने वालों को जेल में डाल दिया गया था। नई सरकार बनते ही आपातकाल में जेल जाने वाले मिशाबंदियों को पांच साल की सम्मान निधि दी जा रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *