स्वास्थ्य

Dental College : मरीज डॉक्टर के इंतजार में पस्त… डॉक्टर जन्मदिन मनाने में व्यस्त…ये है रायपुर का डेंटल कॉलेज…देखें वीडियो

रायपुर/नवप्रदेश। Dental College : दांतों की कई समस्याओं को लेकर रायपुर के डेंटल कॉलेज में मरीज लाइन में लगे हैं। डेंटल कॉलेज में ओपीडी का समय तो तय है, लेकिन यहां लापरवाही का आलम इस कदर है कि मरीजों को छोड़कर डॉक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

शुक्रवार को भी अस्पताल में काफी भीड़ रही। यहां ओपीडी का समय सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक है। डॉक्टर के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। जब तक ये डॉक्टर सभी मरीजों को देख पाएंगे, तब तक उनका समय पूरा हो जाएगा और डॉक्टर उठकर चले जाएंगे।

अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। कारण कि समय से डॉक्टर ओपीडी में नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को भी यही स्थिति रही। नवप्रदेश की टीम जब 9:30 बजे डेंटल कॉलेज अस्पताल में पहुंची तो दंत विभाग ओपीडी से डॉक्टर नदारद मिले। सूत्रों से पता चला कि डॉक्टर तो हैं लेकिन वे किसी का जन्मदिन मना रहे हैं और दूसरे मरीजों की लंबी कतार है।

मरीज ओपीडी के बाहर डॉक्टर (Dental College) के आने का इंतजार कर रही थी, जबकि दंत रोग विभाग में सुबह से ही डॉक्टर नहीं आए। लोग ओपीडी के बाहर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे है।

Related Articles

Back to top button