देश

Shillong Honeymoon Tragedy : हनीमून बना आख़िरी सफर…टैटू ने बताई शिलांग की खाई में मिली लाश की कहानी…

इंदौर/शिलांग, 3 जून। Shillong Honeymoon Tragedy : शादी के बाद जहां लोग सपनों की शुरुआत करते हैं, वहीं एक जोड़े की हनीमून ट्रिप जिंदगी का सबसे डरावना अध्याय बन गई। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी, जो अपनी पत्नी सोनम के साथ शिलांग घूमने गए थे, अब जीवित नहीं रहे। राजा का शव सोमवार को शिलांग के एक गहरे खाई से बरामद हुआ।

शव इस कदर सड़ चुका था कि पहचानना मुश्किल था, लेकिन भाई ने उनके हाथ पर बने टैटू से राजा की शिनाख्त की। उनकी नवविवाहिता पत्नी सोनम अब भी लापता है।

https://navpradesh.com/cisf-head-constable-recruitment-2025/

क्या है पूरा मामला?

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। 20 मई को वे इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी और फिर शिलांग पहुंचे। 23 मई तक दोनों अपने परिवार से संपर्क में (Shillong Honeymoon Tragedy)थे, लेकिन उसी रात के बाद से दोनों लापता हो गए।

शिलांग के ओसरा हिल्स में उनकी किराये की स्कूटी बरामद हुई थी, और वहीं से 25 किमी दूर राजा का शव मिला।

परिवार का आरोप:            

राजा के परिवार का कहना है कि यह महज दुर्घटना नहीं, बल्कि लूट के बाद की गई हत्या है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की (Shillong Honeymoon Tragedy)थी, जिसके बाद सीएम मोहन यादव ने मेघालय के मुख्यमंत्री से बात की थी।

https://www.youtube.com/watch?v=W30YKJofcYQ

सवाल अनगिनत, जवाब शून्य:

सोनम कहां है?

राजा की मौत कैसे हुई?

स्कूटी और शव के बीच 25 किमी की दूरी क्यों?

यह केस एक सामान्य गुमशुदगी (Shillong Honeymoon Tragedy)नहीं, बल्कि कई गहरे राज़ और सिस्टम की लापरवाही का संकेत देता है।

Related Articles

Back to top button