देशमनोरंजन

69th Filmfare Awards 2024 : बेस्ट फिल्म- 12वीं फेल रही, बेस्ट एक्टर-ऐक्ट्रेस रणबीर और आलिया

बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा, बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स – विक्रांत मैसी नामित

नवप्रदेश डेस्क। 69th Filmfare Awards 2024 : बेस्ट फिल्म- 12वीं फेल रही। इस साल की बहुचर्चित फिल्म ’12वीं फेल’ को फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता, ’12वीं फेल’ बेस्ट फिल्म रही। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 69वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा हो चुकी हैं।

बीते दिन रविवार को गुजरात के गांधी नगर में अवॉर्ड सेरेमनी की मेजबानी हुई जिसमें इस साल फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म समेत अन्य कैटेगरीज में विजताओं को फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा


इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में 12वीं फेल छाई रही। इस फिल्म के लिए विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स – विक्रांत मैसी


12वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स कैटेगरी में अवॉर्ड मिला।

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट्


फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

बेस्ट एक्टर- रणबीर कपूर


फिल्म ‘एनिमल’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।

Related Articles

Back to top button