Delay in Census : जनगणना में देरी पर CM भूपेश का केंद्र पर बड़ा हमला…सुनिए क्या कहा

Delay in Census : जनगणना में देरी पर CM भूपेश का केंद्र पर बड़ा हमला…सुनिए क्या कहा

Delay in Census: CM Bhupesh's big attack on the center on the delay in census… listen to what he said

Delay in Census

रायपुर/नवप्रदेश। Delay in Census : जनगणना को टाले जाने पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बालोद और राजनांदगांव के दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर हैलिपेड में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जनगणना नहीं कराना केंद्र सरकार की नाकामी है। उन्होंने भाजपा नेताओं को भी कहा कि वो केंद्र सरकार से मांग करें कि जनगणना हो, ताकि देश के सामने वास्तविक आंकड़ा आ सके। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश में गरीबी इसलिए बढ़ी है क्योंकि वास्तविक आंकड़े नहीं है और केंद्र सरकार जनगणना नहीं करा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि CAA और NRC के चक्कर में जनगणना नहीं रोका चाहिये। मुख्यमंत्री ने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को केंद्र सरकार से मांग कराना चाहिये, कि जनगणना करायें।

जनगणना वर्ष 2021: प्रशासनिक इकाईयों की सीमाओं की फ्रीजिंग  तिथि 30 जून 2023 तक बढ़ाई गई

भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा जनगणना (Delay in Census) वर्ष 2021 हेतु प्रशासनिक इकाईयों की सीमाओं की फ्रीजिंग तिथि 30 जून 2023 तक बढ़ाने के निर्णय के संबंध में छत्तीसगढ़ के  मुख्य सचिव अमिताभ जैन पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, समस्त पुलिस महानिरीक्षक रेंक, समस्त कलेक्टर और समस्त पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है तथा प्रशासनिक इकाईयों की सीमाओं की फ्रीजिंग तिथि 30 जून 2023 तक बढ़ाने के भारत सरकार गृह मंत्रालय के निर्णय का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *