Dalpat Sagar Save Campaign : जलकुंभी हटाने दलपत सागर में डाले जायेंगे ढ़ाई लाख ई-बॉल

Dalpat Sagar Save Campaign
जगदलपुर/नवप्रदेश। Dalpat Sagar Save Campaign : नगर के ऐतिहासिक दलपत सागर को बचाने बीते डेढ़ माह से दलपत सागर बचाओ अभियान के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा लगातार तालाब की सफाई कर रहे जागरूक नगरिकों के मेहनत को देख उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।
बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देश पर अम्बिकापुर से ई-बॉल यहां मंगवाया गया है। रविवार को जनप्रतिनिधियों और दलपत सागर बचाओ अभियान की मौजूदगी में ई-बॉल को सागर में डाला गया।
एक एकड़ तालाब में 720 ई-बॉल डाला जायेगा
दलपत सागर बचाओ अभियान दल प्रमुख अनिल लुंकड़ ने जानकारी देते हुए बताया की एक एकड़ तालाब में 720 ई-बॉल डाला जायेगा। पूरे दलपत सागर में ढाई लाख ई-बॉल लगेंगे। इसे चुना और अन्य कैमिकल से बनाया गया है जो जलकुंभी की जड़ों को सड़ा के ऊपर ले आयेगा। जिसे वीड हार्वेस्टर मशीन से बाहर निकला जा सकेगा।
ई-बॉल अन्य खरपतवारों को भी नष्ट करेगा। इसे डालने की शुरुआत रविवार से कर दी गई है। इस बीच यह भी निर्णय लिया गया की प्रत्येक शनिवार और रविवार को दलपत सागर बचाओ अभियान के सदस्य सफाई अभियान का काम जारी रखेंगे।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, निगम अध्यक्ष कविता साहू, बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम, निगम आयुक्त पैकरा, निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, दलपत सागर बचाओ अभियान के दल प्रमुख अनिल लुक्कड़, दिनेश सराफ,
अनिल अग्रवाल, कलविंदर सिंह उर्फ राजू, शिव रतन खत्री, रतन व्यास, रामनरेश पांडे, बादशाह खान विदु शेखर झा, पी जयंत, धीरज कश्यप, सुलता महाराणा, स्वाति पाठक, अंकिता केसरी, मनीष मूलचंदानी, दीपक श्रीवास्तव सहित पार्षद गण और दलपत सागर बचाओ अभियान (Dalpat Sagar Save Campaign) के अन्य सदस्य मौजूद रहे।