DA Hike : केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब खाते में आएगी इतनी सैलरी

DA Hike : केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब खाते में आएगी इतनी सैलरी

नई दिल्ली, नवप्रदेश। केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ रही है। महंगाई भत्ते में राहत देते हुए सरकार ने हाल में 4फीसदी महंगाई भत्ते बढ़ाने का ऐलान किया था। जिसे अब वित्त विभाग से भी ग्रीन सिग्नल मिल गया (DA Hike) है। अब कर्मचारियों का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्द ही कर्मचारियों के खाते में बढ़ी हुई राशि आने वाली है।

केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाये जाने का ऐलान करने के बाद अब कर्मचारियों को 38 फीसदी की जगह 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिलने वाला है। वहीं महंगाई भत्ता में यह बढ़ोत्तरी 1 जनवरी से लागू (DA Hike)  होगा।

खबरों की मानें तो महंगाई भत्ते के बाद अब केन्द्रीय कर्मचारियों को तीन महीने का एरियस मिलने जा रहा है। इसका लाभ 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को मिलने वाला है।

केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी के बाद सरकार को सालाना 12815 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ गया है। यह बढ़ोत्तरी सातवें वेतन आयोग के अनुसार किया गया (DA Hike)  है।

कर्मचारियों को राहत देने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड और असम शामिल हैं। यहां की सरकारों ने कर्मचारियों को पहले ही 4 फीसदी महंगाई भत्ते देने शुरु कर दिये हैं। वहीं गोव सरकार ने डीआर में बढ़ोत्तरी की है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *