DA Hike : केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4% DA को मोदी कैबिनेट से मिलने जा रही मंजूरी

DA Hike : केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4% DA को मोदी कैबिनेट से मिलने जा रही मंजूरी

नई दिल्ली, नवप्रदेश। कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आ रही है। पिछले लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अब राहत की सांस मिलने वाली है। उन्हें केन्द्र सरकार महंगाई भत्ता (डीए) जल्द देने का मन बना रही (DA Hike) है।

अब आपका इंतजार खत्म ही होने वाला है। इस बीच खबर आ रही है। बुधवार 15 मार्च को मोदी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। जिसमें केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता का मुद्दा प्रमुख रहने वाला है।

केन्द्रीय कैबिनेट महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी देने जा रही है। जिसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा।

महंगाई भत्ते पर इस बार मोदी सरकार ने 4% का इजाफा करने का मन बना लिया है। जानकारी की मानें तो बुधवार को होने वाली बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसका ऐलान करने वाले हैं। 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 42फीसदी पहुंच जाएगा।

कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से मिलने लगेगा। अभी उन्हें 38% ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी का ऐलान पहले होली तक होना था। लेकिन ऐसा नहीं हो (DA Hike) सका।

जिसके बाद बुधवार महंगाई भत्ते पर सहमति के लिए बुधवार को केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसे मंजूरी दे सकते (DA Hike) हैं।

वहीं खबरों की मानें तो कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त मंत्रालय इस पर नोटिफिकेशन जारी करेगा। नोटिफिकेशन जारी होते ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, मार्च की सैलरी में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान होने की संभावना है। कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर मिलेगा। पे-बैंड तीन पर कुल बढ़ोतरी 720 रुपए प्रति महीना होनी है। मतलब जनवरी और फरवरी का 7202=1440 रुपए का एरियर भी उनको मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed