Site icon Navpradesh

D.Purandeshwari : छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही हैं डी.पुरंदेश्वरी, भाजपा की बैठक में होंगी शामिल

D.Purandeshwari ,
रायपुर, नवप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी.पुरंदेश्वरी (D.Purandeshwari) छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही हैं। डी.पुरंदेश्वरी गुरुवार को प्रातः 10 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेगी और प्रदेश भाजपा कार्यलय में होने वाली भाजपा की बैठक में शामिल होंगी।

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक 26-27 को

भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश (D.Purandeshwari) कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 26 व 27 मई को प्रातः 11 बजे आयोजित की गई है।

बैठक के पहले दिन 26 मई को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। वहीं दूसरे दिन 27 मई को प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों की बैठक होगी।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी, (D.Purandeshwari) प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह,नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित आमंत्रित पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version