देश

मुख्यमंत्री भूपेश ने पूर्व CM वीरभद्र सिंह को दी अश्रुपूरित श्रद्धंजलि

Virbhadra Singh:छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धंजलि

 
रायपुर/नवप्रदेश। Virbhadra Singh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने उनके शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और सांसद के रूप में अपने प्रदेश के विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया। वे केंद्रीय मंत्री रहे और छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1412996172969512963

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। वे हिमाचल की आन बान शान थे, 6 बार मुख्यमंत्री रहे जनप्रिय नेता थे। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें, परिवारजनों एवं चाहने वालों को शक्ति दें। ॐ शांति:

https://twitter.com/DrCharandas/status/1413022274618236937

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के निधन पर अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि वे बहुत ही संवेदनशील कोमल हृदय के व्यक्ति के साथ साथ गहरा ज्ञान, महिला समानता के जीते जागते उदाहरण, बहुत कुशल राजनीतिज्ञ और उससे भी ऊँचाइयों वाले राजनेता के साथ, आदर्श पति, पिता और अभिभावक थे।

ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को शांति दें और अपने चरणों में स्थान दें। ॐ शान्ति।

सिंह देव ने ट्वीट में साझा करते हुए लिखा कि वीरभद्र जी मेरे मौसा थे। मैं उन्हें प्यार से मासा साहब कहता था। बचपन की अनेक यादें उनके साथ की हैं। बीते 65 साल वो मेरे लिये एक आदर्श पैत्रिक पुरुष रहे, अभिभावक रहे, सलाहकार रहे, मार्गदर्शक रहे।

https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1413019108333932548

Related Articles

Back to top button