देश

बेहद खतरनाक हो सकता है चक्रवाती तूफान फानी, ओडिशा में येलो अलर्ट, सभी स्कूल-कॉलेज बंद

नईदिल्ली । बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘फानी  ने अपना मार्ग बदल दिया है। भारतीय मौसम विभाग  के अनुसार फानी के एक मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है और उसके बाद यह दोबारा घूम कर उत्तर-उत्तरपूर्वी दिशा में आगे बढ़ सकता है। तब यह तीन मई की दोपहर तक ओडिशा के तट पर पहुंच सकता है। फानी के संबंध में मौसम विभाग ने ओडिशा में येलो वार्निंग जारी किया है। मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्से के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है और तटीय इलाकों को खाली करने का सुझाव दिया है।

इस चक्रवाती तूफान के मद्देनजर ओडिशा के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे जाएंगे जो 2 मई से अगले आदेश तक बंद रखे जाएंगे। सभी परीक्षाओं की डेट भी आगे बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान इसकी गति 175 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी जो बढ़कर 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुँच सकती है। पहले ‘फानी  के उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आँध्र प्रदेश पर तट से टकराने का अनुमान था। मौसम विभाग ने दो और तीन मई को ओडिशा, उत्तरी आँध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में एक से तीन मई के दौरान समुद्र में ऊँची लहरें उठने की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Back to top button