सपांदकीय: भारत को पाकिस्तान की गीदड़ भभकी

Editorial: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसीफ ने एक बार फिर भारत को गीदड़ भभकी दी है। उसने कहा है कि यदि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाही के बारे में सोचा भी तो पाकिस्तान इसका करारा जवाब देगा और इस बार तो बंगाल की राजधानी कोलकाता को भी निशाना बनाएगा। गौरतलब है कि हालहि में उन्होंने भारत की राजधानी नई दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई पर भी हमला करने की गीदड़ भभकी दी थी।
दरअसल पाकिस्तान आपरेशन सिंदूर के बाद से पूरी तरह बौखलाया हुआ है और उसके हुकमरान लगातार भारत को धमकी चमकी देकर अपनी भड़ास निकल रहे हैं। भारत ने पाकिस्तान को पहले ही अपनी ताकत दिखा दी है और अब यदि पाकिस्तान इस तरह के उकसाने वाले बयान देता रहेगा तो भारत को फिर से आपरेशन सिंदूर पार्ट -2 शुरू करने पर बाध्य होगा। भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में पहले ही यह चेतावनी दे दी है कि यदि पाकिस्तान अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आएगा तो उसके खिलाफ आपरेशन सिंदूर पार्ट-2 शुरू किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग का महौल बना हुआ है और इसके लिए पाकिस्तान भारत पर लगातार आरोप लगा रहा है कि भारत के उकसाने पर ही अफगानिस्तान ने उसके खिलाफ जंग छेड़ रखी है। जबकि हकिकत यह है कि भारत का इस जंग से कोई लेना देना नहीं है। अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक करके उसे चुनौती दी थी उसी का अफगानिस्तान पाकिस्तान बदला ले रहा है और पाकिस्तान पर भारी पड़ रहा है।
क्योंकि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है और वहां गृह युद्ध छिडऩे के हालात पैदा हो गए है। ऐसे में जबकि पाकिस्तान खुद ही चौतरफा मुसिबतों से घिरा हुआ है। वह बेवजह भारत को गीदड़ भभकी देकर आ बैल मुझे मार वाली कहावत को चरितार्थ करने वाली मुर्खता कर रहा है। वैसे यह भारत के लिए अनुकूल अवसर है कि वह पाकिस्तान के मौजूदा हालत को मद्देनजर रखकर आपरेशन सिंदूर पार्टी2 जल्द से जल्द शुरू करें। ताकि पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकल जाए।



