CSC Recruitment Chhattisgarh : CSC ई – गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड में जिला समन्वयक पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

CSC Recruitment Chhattisgarh

CSC Recruitment Chhattisgarh

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल (CSC Recruitment Chhattisgarh) करते हुए CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के चयनित जिलों में जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती नागरिकों तक सरकारी और निजी डिजिटल सेवाओं की सुगम पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

CSC द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह नियुक्तियाँ दुर्ग, कांकेर, जशपुर और कोरबा जिलों के लिए की जाएंगी। प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और अभ्यर्थी का उसी जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा, जिसके लिए वह आवेदन कर रहा है।

जिला समन्वयक की भूमिका जिले में संचालित CSC ई-गवर्नेंस सेवाओं के प्रभावी संचालन, निगरानी और विस्तार से जुड़ी होगी। चयनित अभ्यर्थी जिला प्रशासन, विभिन्न शासकीय विभागों, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों, फील्ड स्टाफ और VLE नेटवर्क के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। इसके साथ ही डिजिटल सेवाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन, सेवा गुणवत्ता, लक्ष्य पूर्ति और नियमित रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी जिला समन्वयक के पास होगी।

शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी दक्षता

इस पद के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना (CSC Recruitment Chhattisgarh) अनिवार्य है। तकनीकी योग्यता के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस में न्यूनतम 6 माह का डिप्लोमा अथवा NIELIT द्वारा जारी CCC प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। इसके साथ ही कंप्यूटर, इंटरनेट, एमएस ऑफिस, ई-मेल, ऑनलाइन पोर्टल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का व्यवहारिक ज्ञान होना चाहिए।

अनुभव और आयु सीमा

अभ्यर्थी के पास कम से कम 2 वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। आईटी, ई-गवर्नेंस, डिजिटल सेवाओं या सरकारी/अर्ध-सरकारी परियोजनाओं में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता (CSC Recruitment Chhattisgarh) दी जाएगी। आयु सीमा सामान्यतः 24 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, हालांकि विशेष योग्यता और अनुभव के आधार पर इसमें छूट का प्रावधान भी किया गया है। वर्तमान में कार्यरत CSC VLE इस पद के लिए आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निम्न वेबसाइटों के जरिए किया जा सकता है:

www.csc.gov.in

career.csccloud.in

आवेदन करते समय सभी जानकारियां सही-सही भरना और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने योग्य, प्रतिबद्ध और तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं से समय रहते आवेदन करने और डिजिटल इंडिया मिशन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

You may have missed