CRPF Breaking : दंतेवाड़ा जिला से बड़ी खबर…! CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली |

CRPF Breaking : दंतेवाड़ा जिला से बड़ी खबर…! CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली

CRPF Breaking: Big news from Dantewada district…! CRPF jawan shot himself

CRPF Breaking

दंतेवाड़ा/नवप्रदेश। CRPF Breaking : दंतेवाड़ा जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतक जवान एक दिन पहले ही छुट्टी से कैम्प लौटा था। जिसने ड्यूटी पर लौटते ही आत्मघाती कदम उठा लिया। गोली लगने के बाद घायल जवान को रायपुर ले जाया जा रहा था, जिसकी रास्ते में मौत हो गयी।

पूरा घटनाक्रम नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला का हैं। जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा में 195वीं बटालियन में गुनीन दास की पोस्टिंग थी। मूलतः असम का रहने वाला गुनीन दास एक दिन पहले ही छुटटी से डयूटी पर लौटा था। बताया जा रहा हैं कि रात के वक्त जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद पर गोली चला ली। कैम्प में फायरिंग की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया।

आनन फानन में जवानों ने घायल जवान (CRPF Breaking) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिंताजनक हालत मेें जवान को रायपुर रिफर कर दिया गया। रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में जवान ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *