Criminals Breaking : अपराधियों के हौसले बुलंद…TI और ASI को किया घायल, एक की हालत गंभीर

Income Tax Raid
जांजगीर-चांपा/नवप्रदेश। Criminals Breaking : राज्य में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आम जनता के साथ-साथ जनता की रक्षा करने वाली पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला जांजगीर-चांपा जिले से सामने आई है, यहां शराब पकड़ने गई पुलिस पर आरोपियों ने हमला कर दिया है।
इस हमले में टीआई और ASI घायल हो गए हैं। TI को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। यह पूरा मामला पामगढ़ के सेमरिया गांव का है। यहां SDOP के नेतृत्व में एक टीम अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने पहुंची थी।
इस दौरान जब पुलिस टीम एक महिला आरोपी (Criminals Breaking) को गिरफ्तार कर के वापस आ रही थी, तभी अचानक कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले टीआई ओमप्रकाश कुर्रे और ASI घायल हो गए। टीआई ओमप्रकाश कुर्रे की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।