Chhattisgarh Budget 2026-27 : सुशासन से समृद्धि की राह पर छत्तीसगढ़, तीसरे बजट से विकास को मिलेगा नया संबल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जा रहे राज्य के बजट को विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक (Chhattisgarh Budget 2026-27) कदम बताया है।
उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में प्रस्तुत होने जा रहा सरकार का यह तीसरा बजट प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक मजबूती देगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह बजट राज्य के आर्थिक और सामाजिक ढांचे को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सरकार ने अपनी प्राथमिकताओं के केंद्र में रखा है।
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के हर नागरिक को प्रगति के समान अवसर मिल सकें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को आत्मनिर्भर और मजबूत आर्थिक आधार (Chhattisgarh Budget 2026-27) देने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह बजट बुनियादी ढांचे के विस्तार, रोजगार के नए अवसरों के सृजन, कृषि क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण और मानव संसाधन विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश के “सुशासन से समृद्धि” के मॉडल को मजबूत आधार देते हुए विकास की गति को और तेज करेगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार अपने विज़न के अनुरूप प्रदेश को विकास के नए दौर में ले जाने के लिए निरंतर (Chhattisgarh Budget 2026-27) प्रयासरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट छत्तीसगढ़ को आर्थिक प्रगति, आत्मनिर्भरता और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाते हुए एक सशक्त और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास की नई आधारशिला साबित होगा।



