Countries banned From USA Entry :दुनिया के 12 देशों पर अमेरिका का दरवाज़ा बंद…ट्रंप की वापसी के साथ फिर आया यात्रा प्रतिबंध का दौर…

Countries banned From USA Entry :दुनिया के 12 देशों पर अमेरिका का दरवाज़ा बंद…ट्रंप की वापसी के साथ फिर आया यात्रा प्रतिबंध का दौर…

नई दिल्ली, 5 जून। Countries banned From USA Entry : डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका की विदेश नीति में कड़े फैसलों के लिए चर्चा में हैं। उन्होंने 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है, जो सोमवार दोपहर 12 बजे से लागू होगी। ट्रंप का कहना है कि यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

किस-किस देश के लोग अब नहीं आ सकेंगे अमेरिका?

प्रतिबंधित देशों की सूची में शामिल हैं:

अफगानिस्तान, बर्मा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन।

इसके अलावा बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, (Countries banned From USA Entry)टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला जैसे देशों पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया कारण

ट्रंप ने अपनी घोषणा में कहा,

“मुझे अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है। कुछ देश ऐसे हैं, जिनके नागरिक अमेरिका के लिए संभावित खतरा बन सकते हैं।”

20 जनवरी को ट्रंप ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें होमलैंड सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी गई थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है।

याद दिलाता है 2017 का ‘मुस्लिम बैन’

ट्रंप का यह फैसला उनके पहले कार्यकाल के विवादित यात्रा प्रतिबंध की याद दिलाता है, जिसे कई लोग “Muslim Ban” कहते (Countries banned From USA En)थे। उस समय भी ट्रंप प्रशासन ने मुस्लिम बहुल देशों पर यात्रा रोक लगाई थी, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट से वैधानिक समर्थन मिला था। इस बार भी कई देशों के लोगों की आवाजाही पर उसी तरह का असर पड़ेगा।

क्या फिर उठेंगे कानूनी सवाल?

यह फैसला जहां अमेरिका में कुछ वर्गों द्वारा सुरक्षा के नजरिए से सराहा जा रहा है, वहीं कई संगठन इसे धार्मिक और नस्लीय भेदभाव के रूप में देख रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर यह ट्रैवल बैन अमेरिकी राजनीति और न्यायपालिका के बीच बहस का कारण बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed