देश

बड़ी खबर: भ्रष्टाचार मिटाने वाले जादूई बोर्ड की भारत में हुई खोज    

करीमनगर/नवप्रदेश। भ्रष्टाचार (corruption) मिटाने (eliminate) की दिशा में देश को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल देश में एक ऐसे बोर्ड (board) की खोज हो चुकी है, जिससे देश में अब भ्रष्टाचार, घूसखोरी गुजरे जमाने की बात हो सकती है। यह बोर्ड किसी वैज्ञानिक ने नहीं बल्कि देश के ही एक अफसर (officer) ने खोज निकाला है।

ये अफसर तेलंगाना के हैं और तेलंगाना इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में एडिशनल डिविजनल कमिश्रर की पोस्ट पर हैं। इस अधिकारी का नाम पोडेती अशोक है। पोडेती अशोक ने अपने कार्यालय में ठीक अपने कुर्सी के ऊपर दिवाल पर एक बोर्ड (board)) टांग रखा है। इसमें लिखा है- ‘आई एम अनकरप्टेड’ यानी मैं भ्रष्ट नहीं हूं। ये वाक्य अंग्रेजी व तेलुगु दोनों भाषाओं में है। यदि देश का हर अफसर ऐसा बार्ड लगा ले तो शायद उन्हें घूस देने की सोच रहा व्यक्ति भी ऐसा नहीं कर सकेगा। और घूस देने के बाद या इसको लेकर लोगों व अफसरोंं में होने वाले विवाद से भी बचा जा सकेगा।

ये घटना बनी कारण

corruption, eliminate, board, officer, navpradesh,
telangana officer

दरअसल अब्दुल्लापुरमेट में 4 नवंबर को एक महिला तहसीलदार को एक शख्स ने उन्हीं के ऑफिस में जिंदा जला दिया था। आरोपी ने तहसीलदार पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने उनका काम पेंडिंग रखा है और पैसे की मांग कर रही है। इस बात को लेकर आरोपी के सुरेश ने पहले तो तहसीलदार विजया रेड्डी को जिंदा जला दिया और बाद में खुद को भी आग लगा ली। तहसीलदार विजया की मौत हो गई, जबकि के सुरेश अस्पताल में भर्ती है। बस इसी घटना के बाद पोडेती अशोक ने उक्त बोर्ड लगा लिया, जिसे देश का हर अफसर (officer) व कर्मी लगा ले तो शायद भ्रष्टाचार (corruption) का खात्मा (eliminate) हो सकता है।

Related Articles

Back to top button