देश

Big breaking : मुंबई के बांद्रा स्टेशन में मजदूरों की भीड़, टूटा लॉकडाउन 2


मुंबई। भारत में कोरोना वायरस (corona virus) के संक्रमण (infection) का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है और ऐसे समय में मुंबई (mumbai)के बांद्रा स्टेशन (bandra station) में हजारों लोग सड़कों पर निकल आए। यह स्थिति भयावह नजर आ रही है।

आज सुबह 10 बजे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM narendra modi) ने देश के नाम संबोधन दिया है जिसमें 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुंबई के बांद्रा स्टेशन में अचानक मजदूरों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस की सहायता से भीड़ को समझाया। भीड़ की संख्या ज्यादा होने पर लगातार पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई में सबसे ज्यादा बाहर से आए मजदूर है जिनमें कुछ दिनों से नाराजगी देखी जा रही थी। आज प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन और आगे बढ़ा दिया जिसके बाद मजदूरों की भीड़ बांद्रा स्टेशन में लग गई। हालांकि पुलिस प्रशासन के द्वारा भीड़ पर काबू पा लिया गया है। मजूदरों के रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है। (ए.)

Related Articles

Back to top button